1770 Movie Motion Poster Out: बाहुबली और आरआरआर फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली के स्टूडेंट अश्विन गंगाराजू पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं। जिसका मेगा ऐलान मेकर्स ने आज कर दिया है।
साउथ के धांसू निर्देशक एसएस राजामौली की बाहुबली और आरआरआर के लेखक उनके पिता केवी विजेंद्र प्रसाद एक और ऐतिहासिक फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने की तैयारी में हैं। इस बार उनकी अगली फिल्म का टाइटल है 1770... जिसका मेगा ऐलान आज एक मोशन पोस्टर के साथ मेकर्स ने कर दिया है। ये मोशन पोस्टर ही काफी दमदार है जो फैंस को आरआरआर की याद दिलाता है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को खुद निर्देशक एसएस राजामौली तो नहीं बना रहे हैं, मगर इसकी कमान उनके ही शिष्य निर्देशक अश्विन गंगाराजू के हाथों में हैं।
इससे पहले अश्विन गंगाराजू निर्देशक एसएस राजामौली को फिल्म ईगा और बाहुबली की दोनों सीरिज में एसिस्ट कर चुके हैं। फिल्म की कहानी बंकिम चंद्र चटर्जी के बंगाली नॉवेल, आनंदमठ पर आधारित है। फिल्म के आधिकारिक ऐलान का ये धांसू मोशन पोस्टर आप यहां देख सकते है।

0 comments:
Post a Comment